Monday, April 30, 2012

NPV

जन्नत के सितारो ने ... परखा है
उम्म्मीद के नज़रानो ने देखा है
जिस कल को सवेरेंगे हम कभी
उस पल पर आज भी हमारी ही रूपरेखा है

Sun shine

भूलना चाहते थे जिस पल को...उसे याद करना नही आया
सूरज की रोशनी मे भी...वो चाँद का मान नही आया
जहा चाहा वहाँ हँस के देखा ...
पर हर एक पल मुस्कुरा के गम पीना नही आया
अकेली रात मे चमकते रहे तारे …  अमावस मे चाँद का स्वरूप नई आया
बांसुरी की धुन पर बहकती रही गोपिया...  राधा संग घनश्याम नही आया
स्वयं को कितना वास्ता दिया है …. हमे तो जीवन ने ही रास्ता दिया है
वरना तो अमरता चाहते थे पर... ज़हर पीना नही आया...
हर एक पल मुस्कुरा के गम पीना नही आया ...

Friday, April 6, 2012

Mirror

तू दिखाए रात मे दिन ... तो दिन देखू
तू दिखाए अंधेरे मे उजाला... तो उजाला देखू
तूने दिखाया रातो का रंग दीवाना तो दीवाना  देखू
और ज़रा मेरे हाथ मे रख दे आईना भी  ... कैसा लगता है तेरा चाहने वाला देखू

Tuesday, April 3, 2012

Rememberance

रूह की  चाह है ...  बोल  रही आवाज़ है
ढल गई शाम पर ... अभी कहाँ  ऐतबार  है
गुफ्तगू  साथ है ... जैसे आज की ही बात है
--
शाम फिर आएगी ... ये मतवाला सा अहसास है
घुलती हुई प्यास को ... सब्र की ही तो आस है
नशा है कोई उन आँखो मे ... राज़ भी है क्या.. उन बातो मे
जो पल पल चलती सांसो को ... बस वही चेहरा याद है